DUSU Election Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ यानी Delhi University Students’ Union (DUSU) चुनाव 2026 के रिजल्ट को लेकर आज 19 सितंबर को वोटों की गिनती पूरी हो गई है। रिजल्ट जारी हो गया है चारों पदों से ABVP की जीत हो गई है।
DUSU Election Result 2026 Live:
दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनावों में जीतने वाले सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाईयां एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं
अध्यक्ष – यश डबास (ABVP)
उपाध्यक्ष – दिपांशु शौकिन(IND)
सचिव – रिया छाबड़ा (ABVP)
महा सचिव – लक्ष्य राज सिंह (ABVP)
DUSU Election 2026 कब हुआ?
DUSU Election 2026 के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी में मतदान 18 सितंबर 2026 को कराया गया। सुबह और शाम के छात्रों के लिए अलग-अलग समय में मतदान की व्यवस्था की गई थी।
मतदान के बाद सभी EVM को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और 19 सितंबर की सुबह से वोटों की गिनती शुरू हो गई थी अब रिजल्ट जारी हो गया है।
Delhi University Election Result 2026 में किन पदों पर मुकाबला?
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के केंद्रीय पैनल में चार प्रमुख पदों के लिए चुनाव हुआ है:
1. अध्यक्ष
अध्यक्ष पद के प्रमुख उम्मीदवारों में ABVP के यश डबास, NSUI के विजय शंकर मीणा और AISA-SFI गठबंधन की अनन्या रतूड़ी शामिल हैं।
ABVP के यश डबास जीत गए है।
2. उपाध्यक्ष
उपाध्यक्ष पद की काउंटिंग में निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन काफी आगे चल रहे हैं।
ओर वो जीत गए है।
3. सचिव
सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी काउंटिंग के उपलब्ध आंकड़ों में आगे चल रही हैं।
ओर रिया छावड़ी ने जीत दर्ज कर ली है।
4. संयुक्त सचिव
संयुक्त सचिव पद पर मुकाबला भी काफी करीबी था।
लक्ष्य राज सिंह (ABVP) ने जीत दर्ज कर ली है।
DUSU Result 2026: इस बार कितना मतदान हुआ?
DUSU Election 2026 में कुल 40.46 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। दिल्ली यूनिवर्सिटी के 52 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई थी।
मतदान के लिए 1,000 EVM की व्यवस्था की गई थी, जिनमें से 960 EVM का इस्तेमाल किया गया। चुनाव के बाद इन्हीं मशीनों से वोटों की गिनती की जा रही है।
DUSU Election Result Live: सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वोटों की गिनती के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रिपोर्टों के अनुसार करीब 2,000 पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं।
काउंटिंग सेंटर के आसपास भी सुरक्षा बढ़ाई गई है और परिणाम घोषित होने तक कुछ प्रमुख मार्गों पर यातायात संबंधी प्रतिबंध लगाए गए हैं।