मध्य प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार द्वारा हर महीने दी जाने वाली 1500 रुपये की आर्थिक सहायता की अगली किस्त का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। सरकार ने 19 अगस्त को 39वीं किस्त का सफल भुगतान किया था, जिसके बाद से ही सभी पात्र बहनें 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) की राह देख रही हैं।
लाड़ली बहना योजना 40वीं किस्त कब आएगी?
माना जा रहा है कि 15 सितंबर से पहले लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त का भुगतान सरकार की ओर से कर दिया जाएगा। अब तक के ट्रेंड के मुताबिक, राज्य सरकार हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच ही डीबीटी (DBT) के जरिए बहनों के खातों में राशि ट्रांसफर करती है।
खाते में पैसा नहीं आया तो क्या करें?
अगर 40वीं किस्त जारी होने के बाद भी आपके बैंक खाते में पैसा नहीं आया है तो सबसे पहले बैंक खाते की जानकारी जांचें। कई बार DBT, आधार लिंकिंग या बैंक खाते से जुड़ी समस्या के कारण भुगतान दिखाई देने में समय लग सकता है।
आप अपनी लाभार्थी स्थिति भी जांचें और आवश्यकता होने पर संबंधित ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय या योजना से जुड़े आधिकारिक सहायता केंद्र से संपर्क करें।
लाड़ली बहना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
यदि आप योजना की नई सूची में अपना नाम जांचना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
-
होम पेज पर ऊपर दिख रहे ‘अंतिम सूची’ विकल्प पर क्लिक करें।
-
नया पेज खुलने पर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें।
-
मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर सत्यापित करें।
-
इसके बाद अपना जिला, तहसील, ग्राम पंचायत या वार्ड चुनें।
-
सूची स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर अपना नाम जांचें।
Ladli Behna Payment Status कैसे चेक करें?
आपके खाते में पैसे पहुंचे या नहीं, इसका स्टेटस देखने की प्रक्रिया बेहद आसान है:
-
आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करें।
-
नए पेज पर अपना लाड़ली बहना आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी और कैप्चा दर्ज कर ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें।
-
पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए OTP को बॉक्स में भरें और ‘खोजें’ पर क्लिक करें।
-
अब आपका पर्सनल डैशबोर्ड खुल जाएगा।
-
डैशबोर्ड में मौजूद ‘भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करते ही आपको सरकार द्वारा भेजी गई राशि और भुगतान का विवरण दिख जाएगा।