PM Kisan 24th Installment Date 2026: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली अगली यानी 24वीं किस्त का देशभर के करोड़ों किसान इंतजार कर रहे हैं। पिछली 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। अब किसानों की नजर PM Kisan 24th Installment पर है।
ताजा अपडेट के अनुसार सरकार ने अभी तक 24वीं किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, PM-KISAN की सामान्य चार महीने की किस्त अवधि को देखते हुए अगली किस्त अक्टूबर 2026 में आने की संभावना है।
PM Kisan 24th kisat Kab Aayegi?
PM Kisan 24th Installment Date 2026 को लेकर अभी किसानों के बीच कई तरह की तारीखें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई निश्चित रिलीज डेट नहीं बताई गई है।
PM-KISAN योजना में पात्र किसानों को साल में तीन किस्तों में कुल ₹6,000 दिए जाते हैं। प्रत्येक किस्त में ₹2,000 की राशि DBT के जरिए किसान के बैंक खाते में भेजी जाती है।
23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। इसी भुगतान चक्र को देखते हुए 24वीं किस्त अक्टूबर 2026 में आने की उम्मीद है। हालांकि, अक्टूबर की कौन-सी तारीख को पैसा आएगा, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
PM Kisan 24th Installment में कितने रुपये मिलेंगे?
PM Kisan की 24वीं किस्त में पात्र किसानों को ₹2,000 मिलेंगे। योजना के तहत पात्र किसान परिवार को एक वर्ष में कुल ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है।
यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| योजना | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि |
| किस्त | 24वीं |
| संभावित महीना | अक्टूबर 2026 |
| किस्त की राशि | ₹2,000 |
| सालाना सहायता | ₹6,000 |
| पिछली किस्त | 20 जून 2026 |
| भुगतान माध्यम | DBT |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
PM Kisan 24th Installment के लिए e-KYC जरूरी
अगर आप PM Kisan 24th Installment का लाभ लेना चाहते हैं तो अपनी e-KYC जरूर पूरी रखें। PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर स्पष्ट किया गया है कि पंजीकृत किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है।
इसके अलावा किसानों को अपने बैंक खाते की जानकारी, Aadhaar seeding और जमीन से संबंधित रिकॉर्ड भी सही रखना चाहिए। किसी जानकारी में समस्या होने पर किस्त का भुगतान अटक सकता है।
PM Kisan 24th Installment Status कैसे चेक करें?
किसान 24वीं किस्त जारी होने के बाद अपना PM Kisan 24th Installment Status ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके लिए PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर Know Your Status सुविधा उपलब्ध है।
स्टेटस चेक करने का तरीका:
- सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं।
- Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना Registration Number दर्ज करें।
- कैप्चा और मांगी गई जानकारी भरें।
- OTP के जरिए सत्यापन करें।
- स्क्रीन पर Payment Status, Bank Name, UTR Number और Account Credited जैसी जानकारी दिखाई देगी।
PM Kisan Beneficiary List में अपना नाम कैसे देखें?
किसान यह भी देख सकते हैं कि उनका नाम PM-KISAN की लाभार्थी सूची में है या नहीं। आधिकारिक पोर्टल पर Beneficiary List उपलब्ध है, जहां State, District, Sub-District, Block और Village का चयन करके सूची देखी जा सकती है।
इसलिए 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को अपना नाम लाभार्थी सूची में भी जांच लेना चाहिए।