RPSC SI Admit Card 2026: राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2021 की री-एग्जाम परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी RPSC की ओर से सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 का री-एग्जाम 20 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा।
आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार SI री-एग्जाम का एडमिट कार्ड 17 सितंबर 2026 को जारी कर दिए है। जिसका डायरेक्ट लिंक हमने नीचे दिया है।
RPSC SI Admit Card 2026 कब जारी होगा?
RPSC SI री-एग्जाम का एडमिट कार्ड 17 सितंबर 2026 को जारी कर दिया है। इससे पहले 13 सितंबर 2026 को अभ्यर्थियों के परीक्षा जिले की जानकारी जारी की जा चुकी है। परीक्षा जिले की जानकारी और एडमिट कार्ड अलग-अलग हैं।
परीक्षा जिले की स्लिप से अभ्यर्थी को केवल परीक्षा का आवंटित जिला पता चलता है, जबकि एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, परीक्षा की तारीख, समय और अन्य जरूरी जानकारी मिलेगी।
RPSC SI Re-Exam 2026 कब होगा?
RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर Sub Inspector Comb. Comp. Exam – 2021 Re-Exam (Pre) की तारीख 20 सितंबर 2026 दी गई है।
री-एग्जाम में दो पेपर होंगे:
| पेपर | विषय | समय |
|---|---|---|
| पेपर 1 | सामान्य हिंदी | सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक |
| पेपर 2 | सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान | दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक |
परीक्षा से संबंधित अंतिम निर्देश अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड पर भी ध्यान से देखने चाहिए। उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार दोनों पेपर अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित होंगे।
RPSC SI Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे बताए गए तरीके से अपना Rajasthan Police SI Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर जाएं।
- Sub Inspector Comb. Comp. Exam – 2021 के एडमिट कार्ड लिंक को खोलें।
- इसके बाद राजस्थान भर्ती पोर्टल पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।
- यहां अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
- मांगी गई सुरक्षा जानकारी भरकर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर आपका SI Admit Card दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।
राजस्थान भर्ती पोर्टल पर SI परीक्षा के लिए परीक्षा जिले की जानकारी का लिंक भी उपलब्ध है।
RPSC SI Admit Card में क्या जानकारी होगी?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दी गई सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लेनी चाहिए। एडमिट कार्ड में सामान्य तौर पर निम्न जानकारी दी जाती है:
- अभ्यर्थी का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- अभ्यर्थी की फोटो
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पूरा पता
- परीक्षा संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश
अगर एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है तो अभ्यर्थी को परीक्षा से पहले आयोग द्वारा बताए गए संपर्क माध्यम से जानकारी लेनी चाहिए।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना होगा?
RPSC SI री-एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना चाहिए। इसके साथ पहचान पत्र भी रखना जरूरी है।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले अपने एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को जरूर पढ़ लेना चाहिए। विशेष रूप से परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और प्रवेश से संबंधित निर्देशों को ध्यान से देखें।
RPSC SI Exam City Slip पहले ही हो चुकी है जारी
RPSC ने SI री-एग्जाम के लिए 13 सितंबर 2026 को परीक्षा जिले की जानकारी जारी कर दी थी। अभ्यर्थी अपने आवेदन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से अपना परीक्षा जिला देख सकते हैं।
ध्यान रखें कि Exam City Slip एडमिट कार्ड नहीं है। परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जरूरी होगा।
RPSC SI Admit Card Live Click Here